सऊदी अरब भेजने के नाम चार लाख ठगने के आरोपी कबूतरबाज पर केस
देहरादून, जून 24 -- विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर सहारनपुर के शातिर ने दून के युवक से चार लाख रुपये ठग लिए। कबूतरबाज के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़ित से सऊदी अरब का वीजा और रेजिडेंट परमिट दिलाने के नाम पर यह धोखाधड़ी की। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़ित को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। ओल्ड नेहरू कॉलोनी, धर्मपुर निवासी जुबैरूद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने देवबंद के मोहल्ला खानकाह निवासी विदेश में नौकरी दिलाने वाले एजेंट असजद उर्फ असलम से सऊदी अरब जाने के लिए संपर्क किया था। असजद ने एक साल का वीजा और नौकरी लगवाने का दावा किया था। इसके एवज में पीड़ित ने ऑनलाइन और नकद मिलाकर कुल Rs.चार लाख रुपये का भुगतान किया। इसमें से दो लाख रुपये पीड़ित ने ब्याज पर उठाए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.