गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शासन की मंशा के अनुरूप निदेशक, सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ के माध्यम से कुशल युवाओं के लिए विदेश (सऊदी अरब) में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। सऊदी अरब की विभिन्न कम्पनियों में 29,773 से 99,188 रुपये तक के मासिक वेतन पर अलग-अलग पदों के लिए कुल 76 कामगारों के आवेदन मांगे गए हैं।

नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार को क्षेत्रीय सेवयोजन के सहायक निदेशक रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विदेश में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उनका कहना है कि वेल्डर, प्लम्बर, टेक्निशियन आदि से संबंधित इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपनी योग्यता एवं अनुभव के अनुसार सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हो...