भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सऊदी अरब स्थित रास तनुरा रिफाइनरी में कार्यरत सैकड़ों की संख्या में बिहार के लोग सुरक्षित हैं। सोमवार सुबह और दोपहर रिफाइनरी में हुई बमबारी के बाद कर्मियों को बंकर में छिपाकर रखा गया है। इस बंकर में भागलपुर के तीन लोग हैं। हबीबपुर निवासी मो. रेयाजउद्दीन ने मोबाइल पर 'हिन्दुस्तान' को बताया कि बंकर में दरभंगा, बिहारशरीफ, गया पटना, सीवान आदि जिलों के रहने वाले बिहारवासी काफी संख्या में हैं। उनके साथ भागलपुर के ताजउद्दीन और शमशेर आलम भी हैं। रिफाइनरी प्रबंधन ने बंकर में रसद-पानी की पूरी व्यवस्था की है। जंग लंबा चलने पर दिक्कत होगी, फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। इन लोगों को दम्माम में रखा गया है। ये लोग रमजान में सभी पहर की नमाज अदा करते हैं। साथ ही बंकर में ही इफ्तार आदि भी होता है। बिजली, टेलीफोन आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.