कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपनघाट थाना के धन्नी गांव की सरवरी बेगम पत्नी शब्बीर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके नाती शहनवाज और दामाद सलमान से सऊदीअरब भेजने के नाम पर ठगी की गई है। सरवरी का आरोप है कि मंझनपुर के धाता रोड निवासी मो. हारून पुत्र इदरीश ने दोनों से लाखों रुपये लिए। इसके बाद गलत वीजा पर भेज दिया। इससे वह परेशान होकर वापस आ गए। अब वह दोनों रुपया वापस मांग रहे हैं तो हारून धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.