सउदी से लौटे युवक पर फायरिंग में एफआईआर
बगहा, मार्च 25 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला गुमटी के समीप अकबरनगर निवासी युसूफ आलम उर्फ शिबु की हत्या के प्रयास के बाद पांच राउंड गोली चलाने के मामले में घटना के चार दिनों बाद भी किसी की गिरफ्तारी नही हो पायी है। एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि अकबरनगर निवासी इफ्तेखार हुसैन के पुत्र तौफिक हुसैन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। इस मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस छानबीन कर रही है। घटना में दोषी पाये गये लोगो के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। एफआईआर में तौफिक हुसैन ने बताया कि 20 मार्च की रात्रि 8.30 बजे उनके भाई युसूफ आलम उर्फ शिबू अकबरनगर स्थित आलमगीर अंसारी के कपड़ा के दुकान में अपने ममेरे भाई आमिर एजाज के साथ गये थे। उसी दौरान शमीम आलम उर्फ लालू, अरबाज आलम, म. आसिफ , म. फैयाज तथा शाहिल आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.