जौनपुर, जून 28 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फत्तूपुर (रुकुनपुर) गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे को गांव के ही एक किशोर ने सई नदी के गहरे पानी में छोड़ दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उक्त गांव निवासी कमलेश बनवासी पुत्र रामराज बनवासी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे उसका नौ वर्षीय बेटा मुकेश गांव के ही दिनेश बनवासी पुत्र स्व. राजकुमार के साथ सई नदी में नहाने गया था। आरोप है कि नहाने के दौरान उक्त लड़के ने उसके बेटे को पीठ पर बैठाकर नदी के गहरे पानी में ले जाकर छोड़ दिया। उसे तैरना नहीं आता था, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर भतीजे संजय बनवासी ने नदी में उतरकर मुकेश के शव को बाह...