सईदिया मस्जिद मकतब में बच्चों को नवाजा
देहरादून, जून 26 -- देहरादून। आजाद कॉलोनी की सईदिया मस्जिद मकतब में छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आंतरिक परीक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वालों को नवाजा गया। वहीं, नूरानी कायदा पूरा करने पर छात्रा आयजा को विशेष रूप से साईकिल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नात भी सुनाई गई। उलमा एवं इमामों ने बच्चों को दीनी एवं दुनियावी तालीम पर जोर दिया। इस दौरान मुफ्ती वासिल, मौलाना अब्दुल मन्नान, संयोजक मुफ्ती अयाज, मौलाना रागिब मजाहिरी, मौलाना महताब, मौलाना नफीस, कारी वसीम, हाजी समशाद, हाफिज शाहनजर, मास्टर अब्दुल सत्तार, तौसीफ खान, कारी नईम, कारी शावेज, कारी गुलफाम, मौलाना उवेश, मौलाना सोबान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.