सआदतगंज में घर के बाहर नाले में मिला युवक का शव
लखनऊ, जून 6 -- सआदतगंज में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में घर के बाहर नाले में एक युवक का शव मिला। शव को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनसार नगर निवासी सलमान (35)फर्नीचर कारीगार था। परिवार में पत्नी निशा और दो बच्चे है। भाई नसीर ने बताया कि सलमान शराब पीने का लती था। वह आए दिन शराब पीकर घर आता था और पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करता था। इसके चलते परिजन विरोध करते थे। कई बार नशे में होने के कारण पत्नी घर का दरवाजा नहीं खोलती थी। इसके चलते वह घर के बाहर ही सो जाता था। शुक्रवार रात सलमान घर नहीं आया। शनिवार सुबह घर के पास नाले में लोगों की भीड़ लगी थी। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। लोगों ने श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.