लखनऊ, फरवरी 21 -- सआदतगंज के नूरबाड़ी क्षेत्र में शनिवार को बिजली का फाल्ट ठीक करने के दौरान एक संविदाकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के मुताबिक, संविदाकर्मी हैदर एक कुशल श्रमिक है। वह क्षेत्र में उपभोक्ता की शिकायत दर्ज होने पर बिजली आपूर्ति की समस्या को दुरुस्त करने गया था। मरम्मत कार्य के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से हैदर झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने हैदर को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार धमाके के कारण कर्मी के हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। अधिशासी अभियंता रमन वासुमित्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से हुए इस धमाके की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.