रांची, फरवरी 27 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर रानी टूटी के सिर जीत का ताज पहनाया। रानी टूटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोनीत बोदरा को 3,879 मतों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। अंतिम परिणामों के अनुसार रानी टूटी को 9,177 मत प्राप्त हुए, जबकि मनोनीत बोदरा को 5,298 मत मिले। वहीं सोनम बागे तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पहले शुक्रवार सुबह आठ बजे कदमा स्थित कृषि बाजार समिति के गोदाम में बनाए गए मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के साथ-साथ 19 वार्ड पार्षदों के परिणाम घोषित किए गए। वार्ड 15 से कविता वर्मा ने सर्वाधिक 429 मतों के अंतर से जीत दर्ज...