रांची, मार्च 12 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के हेसलपिरी गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा में 551 कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। कलश वितरण पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, मुखिया कुशेन्द्र पाहन, पंसस गौरव कुमार व संजय पटेल ने किया। मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि यज्ञ होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। सभी पूजन अनुष्ठान रुद्रनाथ मिश्रा और चन्द्रशेखर मिश्रा के सानिध्य में यजमान रामकुमार महतो, रंजय महतो व सूरज कुमार सपत्नी ने संपन्न किया। समिति द्वारा भंडारा व रात्रि में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय महतो, रंजीत महतो, सोहन कुमार,उपेंद्र महतो, शिला देवी, सुशीला देवी, तीला देवी, राजेश महतो आदि की सराहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.