रांची, मार्च 12 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के तुको गांव के समीप गुरुवार की रात लगभग सात बजे सड़क पार कर रहे तुको गांव निवासी 55 वर्षीय तालकेश्वर मोची पिता गोपाल मोची की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र के समसेरा जामटोली गांव निवासी 17 वर्षीय बादल गोप पिता राजेश गोप और 16 वर्षीय संजय गोप पिता शत्रुधन गोप घायल हो गए। जिन्हें स्वजनों व ग्रामीणों ने ऑटो से बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. मेघा भगत ने घायल तालकेश्वर मोची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के दौरान तालकेश्वर मोची की मौत हो गई। वहीं घायल संजय गोप ने बताया कि वे दोनों अपने घर से बाइक से अपने नानी के घर बेड़ो महुंगांव डोल देखने के लिए आ रहे थे। वहीं तारकेश्वर मोची म...