रांची, मई 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ब्राम्बे के पास गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक पितृस खलखो की मौत हो गई। घटना रात लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पितृस खलखो पंडरा थाना क्षेत्र के बांहोरा रंका टोली निवासी था और वह अपनी बहन के यहां ब्राम्बे में रहता था। वह मुख्य पथ से गुजर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत मांडर स्थित कांस्टेंट लिवेंस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शव को पैतृक गांव रंगकाटोली ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.