रांची, मई 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय का इंटरमीडिएट कला संकाय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। महाविद्यालय की कुल 73 छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें 48 छात्राएं प्रथम श्रेणी और 24 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। एक छात्रा अनुपस्थित रही। महाविद्यालय की छात्रा अनीषा कच्छप ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं सरस्वती कुमारी ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और आरती कुमारी ने 79.5 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के संस्थापक सह पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, प्रबंधन समिति के सचिव मजकूर सिद्दिकी, प्राचार्य प्रो. करमा उरांव समेत शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.