सं....खूंटी 12 घटिया निर्माण पर सड़क निर्माण रुकवाया
रांची, मई 4 -- कर्रा, प्रतिनिधि। संगोर मोड़ से कारो नदी होते हुए बड़ागाई तक बन रही पीसीसी व कालीकरण सड़क में अनियमितता के आरोप पर सोमवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि अनुप लकड़ा, बीस सूत्री अध्यक्ष मकसूद अंसारी, मुखिया अनुप कुजूर और जेएमएम प्रवक्ता तौकिर आलम मौके पर पहुंचे और काम बंद कराया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। इस पर अनुप लकड़ा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि घटिया निर्माण के कारण सड़कें जल्द खराब हो जाती हैं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कार्य गुणवत्ता और स्टिमेट के अनुसार नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विधायक प्रतिनिधि ने बरगड्डा,खुटरा पंचायत में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.