रांची, मई 7 -- अड़की, प्रतिनिधि। जैक बोर्ड द्वारा जारी इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा परिणाम में अड़की प्रखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। केबी 2 हाई स्कूल, अड़की की छात्रा पूनम कुमारी ने 446 अंक (89.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी विद्यालय के छात्र अजय कुम्हार ने 436 अंक (87.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रखंड स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अड़की की छात्रा सुधा कुमारी ने 432 अंक (86.4 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पविद्यार्थियों की इस सफलता की खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी निजी कोचिंग के केवल स्कूल की पढ़ाई, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। यह भी पढ़ें- एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा का...