रांची, मार्च 16 -- कांके,प्रतिनिधि। थाना परिसर में सोमवार को सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आइपीएस साक्षी जमुआर ने की। साक्षी ने समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारगी, शांति व सौहार्द से पर्व मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और अफवाहों से दूर रहें। शांति भंग करनेवालों पर कड़ी कानूनी कारवाई करने की बात कही। मौके पर बीडीओ विजय कुमार, सीओ अमित भगत, इंस्पेक्टर प्रकाश रजक, जिप सदस्य किरण देवी और सुषमा देवी, सोमा उरांव, समनूर मंसूरी, सज्जाद अंसारी सहित पुलिस पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.