सं....इटकी में 11 गोवंश तस्करों से छुड़ाए गए, मामला दर्ज
रांची, मई 8 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्रामीणों ने शुक्रवार को 11 गोवंश पशुओं को तस्करों से छुड़ाकर पुलिस को सौंप दिया। तस्कर लोधमा (कर्रा) से पशुओं को पैदल ले जाते हुए इटकी के कुर्गी गांव की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार तस्कर पशुओं को पुरियो होते हुए रानीडीह मार्ग से ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ने पर रानीडीह गांव के पास उन्हें घेर लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पशुओं को जब्त कर थाना ले आई। मामले में पुलिस ने मो. अहमद और मो. कलाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाद में पशुओं की देखभाल के लिए उन्हें ग्रामीणों के बीच सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.