सं....इंटरनेशनल ओलंपियाड में डीएवी के छात्रों ने जीते 21 गोल्ड मेडल
रांची, मई 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेड़ो के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के इंटरनेशनल ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 गोल्ड मेडल जीते। इस उपलब्धि पर शनिवार को स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया गया। निदेशक कैलाश कुमार ने बताया कि छात्रों ने विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और हिंदी विषय में बेहतर प्रदर्शन कर जोनल व इंटरनेशनल रैंक हासिल की। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अश्रिता बेक, रेहान रजा, मोहित कुमार, साक्षी कुमारी, निशांत उरांव और प्रियांशु यादव शामिल हैं। एसओएफ ने निदेशक कैलाश कुमार और को-ऑर्डिनेटर रियांशु पांडे को भी सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.