रांची, मार्च 12 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के चरिमा गांव में बुधवार की रात चार किसानों के कुएं में लगे टुलू पंप चोरों ने चोरी कर ली। चोरी की घटना से किसानों में हड़कंप मचा है। मामले में चारों किसान सोमरा उरांव, सुजीत खेस, अविनाश खेस और जाजरेन खेस ने चोरों के खिलाफ बेड़ो थाना में मामला दर्ज कराया है। इधर टुलू मशीन की हुई चोरी को लेकर भुक्तभोगी किसानों ने बताया कि पंप चोरी हो जाने से उनके समक्ष खेती में पटवन को लेकर बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि खेतों में फसल लगी हुई है और ऐसे में मशीन की चोरी हो जाने से उनके समक्ष पटवन की समस्या उत्पन्न हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.