संस्था ने यात्रियों में वितरण किया लंच पैकेट
चंदौली, मई 19 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण के दौरान होटल आदि ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान में यात्रियों को खाने पीने की सामान को लेकर समस्या बढ़ गई है। इसकी जानकारी होने पर चढ़दी कार सेवा संस्था की ओर से स्टेशन परिसर में खाने -पीने का सामान वितरण किया गया। ताकि यात्रियों की परेशान कम हो सकें। संस्था के मनमीत सिंह राजन ने बताया कि शहर के अधिकांश होटल अतिक्रमण में ध्वस्त कर दिए गए है। इसमें ठेला खोमचा भी हट गया है। इसी के मद्देनजर यात्रियों को राहत देने के लिए खाने- पीने का सामान वितरण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.