हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी, संवादाता। एक समाज श्रेष्ठ समाज की ओर से पारंपरिक लोक पर्व भिटौली के अवसर पर विवाहित महिलाओं को अंगवस्त्र और मेहंदी भेंट कर भिटौली व फूलदेई की शुभकामनाएं दी। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्णिमा रजवार ने भिटौली के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और मायके से बेटी के जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि लुप्त होती इस परंपरा को बचाने के लिए सभी महिला समूहों को चैत्र माह में हर्षोल्लास के साथ भिटौली मनानी चाहिए। यहां लता पंत, मीना मिश्रा, नीता रौतेला, ममता रावत, गीता जोशी, दीपा रावत, पुष्पा सुयाल और आशा रावत आदि लोग मौजूद रहे। बच्चों ने देहरी पर चढ़ाए फूल-चावलहल्द्वानी। बिठौरिया नम्बर-1 के जयगंगा इन्द्रपुरम, एकता इनक्लेव, आकाश इनक्लेव, बीके पुरम आदि कई मोहल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.