कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर, संवाददाता। जिला कारागार में निरुद्ध दो ऐसे सिद्धदोष बंदियों को गुरुवार को रिहाई मिल गई। जो अपनी मूल सजा पूरी कर चुके थे, लेकिन अर्थदण्ड अदा न कर पाने के कारण अब तक जेल में ही बंद थे। जेल अधीक्षक आर.के. पाण्डेय के अनुसार उन्नाव निवासी अकबर अली को एक वर्ष का कारावास व 1000 रुपये अर्थदण्ड और कानपुर के राजेश उर्फ राजू बिजली वाला को चार वर्ष का कारावास व 5000 रुपये अर्थदण्ड हुआ था। दोनों अपनी सजा पूरी कर चुके थे, लेकिन जुर्माना न चुका पाने के कारण अतिरिक्त अवधि जेल में बितानी पड़ रही थी। जानकारी पर स्वयंसेवी संस्था अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से दोनों बंदियों का जुर्माना जमा कराया गया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए 23 अप्रैल को उन्हें रिहा कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.