धनबाद, जनवरी 8 -- झरिया, वरीय संवाददाता। समाज में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए जीवन सहयोग सामाजिक संस्था ने झरिया राजबाड़ी रोड निवासी एक ठेला दुकानदार के जीवन में नई रोशनी भर दी है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे इस व्यक्ति के टूटे हुए ठेले की मरम्मत कराकर, उस पर व्यवसाय के लिए आवश्यक सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि वे आत्मसम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। जीवन सहयोग सामाजिक संस्था के सक्रिय सदस्य सुनील तुलसियान ने बताया कि झरिया कोरीबांध निवासी गुड्डू केसरी द्वारा सूचना दी गई थी कि राजबाड़ी रोड निवासी उक्त व्यक्ति की पारिवारिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। उनकी पत्नी की आंखों की रोशनी लगभग समाप्त हो चुकी है, बच्चा मंदबुद्धि है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी अकेले उसी व्यक्ति पर है। इसके अतिरिक्त उनके रोजगार का एकमात...