चाईबासा, मार्च 17 -- चाईबासा,संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा है कि किसी भी संस्था की असली शक्ति उसके सदस्य होते हैं। अध्यक्ष केवल नेतृत्व करता है, लेकिन यदि कार्यकारिणी और सदस्य सहयोग करें तो संस्था निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचती है। उन्होंने यह बातें रविवार की देर शाम जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा व जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली के अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। इस दौरान उन्होंने जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा की आधिकारिक वेबसाइट का विमोचन किया। इस वेबसाइट के माध्यम से संस्था की विभिन्न सेवा गतिविधियों, कार्यक्रमों, सामाजिक अभियानों व आगामी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगी। वेबसाइट में संस्था के इतिहास, उद्देश्य, सदस्यता से जुड़ी जानकारी, फोटो गैलरी व जायंट्स द्वारा किए जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.