पीलीभीत, मार्च 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में संस्था का नाम आने पर जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने नामित सलाहकार को हटा दिया। कहा कि संस्था समाज हित में कार्यरत है। किसी के निजी विवाद से कोई सरोकार नहीं है। ट्रांस शारदा क्षेत्र में आल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन काउंसिल धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम चला रही है। गत दिनों पहले क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर शिकायत की गई। इसमें संस्था के पदाधिकारियों पर भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया। इस सबंध में संस्था के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि भूमि विवाद का संस्था की कोई भूमिका नहीं है। नामित सलाहकार जरनैल सिंह का नाम सामने आने पर उन्हें हटा दिया गया है। डीएम से शिकायत के बाद प्रशासन ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.