संस्था का संचालन पारदर्शी तरीके से करने के लिए तैयार करें नियमावली : डीसी
बोकारो, मई 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 5 स्थित मानव सेवा आश्रम संस्था के बेहतर संचालन व समग्र विकास को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में आश्रम में रह रहे बच्चों एवं दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधा, सुरक्षित वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण देख रेख उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि संस्था का संचालन व्यवस्थित व पारदर्शी तरीके से हो, इसके लिए स्पष्ट नियमावली तैयार की जाए। उन्होंने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनिता झा आदि को आश्रम के संचालन, बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, दैनिक गतिविधियों एवं अनुश्रवण व्यवस्था को लेकर विस्तृत गाइडलाइन तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में आश्रम में रह रहे बच्चों एवं दिव्यांगजनों की नियमित देखरेख, पोषण, चिकित्सा सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.