संस्थापक सदस्य केदार प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि
बेगुसराय, मई 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के डीएस इंटर कॉलेज पहसारा में शासी निकाय के पूर्व सदस्य एवं कॉलेज के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे केदार प्रसाद सिंह के निधन पर बुधवार को शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. विमलेन्द्र राय ने की। प्राचार्य प्रो. राय ने कहा कि स्वर्गीय केदार प्रसाद सिंह कॉलेज के विकास के प्रति हमेशा समर्पित रहे। उनके मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से महाविद्यालय में कई रचनात्मक एवं विकासात्मक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। शोकसभा के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.