हाजीपुर, मार्च 17 -- हाजीपुर। निज संवाद राजदेव राय डिग्री कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. केदार प्रसाद शाह के निधन से पूरे शैक्षणिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को महाविद्यालय परिवार की ओर से शोक सभा का आयेाजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और शिक्षा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से महाविद्यालय परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे ट्रस्ट एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। महाविद्यालय प्रबंधन ने संकल्प लिया है कि राजदेव राय डिग्री महाविद्यालय परिसर में स्व. डॉ. केदा...