जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील की ओर से संस्थापक दिवस के अवसर पर साकची और उसके आसपास के इलाके की भव्य विद्युत सज्जा की गई है। इसी के तहत जुबली पार्क से सटे समाहरणालय भवन की भी सजावट कराई गई है। भवन की छत से नीचे तक सीरीज बल्ब की लदियां लटका दी गई हैं और शाम होते ही इसे जला दिया जाता है। साकची जुबली पार्क के दोनों ओर की गई भव्य सजावट का उद्घाटन आज ही टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन करने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...