जमशेदपुर, फरवरी 26 -- टाटा स्टील ने संस्थापक दिवस की तैयारी अंतिम चरण में पहुंचा दी है। विद्युत सज्जा का ट्रायल शुरू हो गया है और एसएनटीआई में टेक्नॉलॉजी प्रदर्शनी टेक एक्स को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार टेक एक्स में कुल 33 स्टॉल लगाए जाएंगे। टाटा स्टील के यंग इंजीनियर और अप्रेंटिस ट्रेनीज अपने नवाचार प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी के 33 स्टॉल में प्रोडक्टिविटी पर 10, सस्टेनेबिलिटी पर 5, कॉस्ट पर 3, सेफ्टी पर 8 और विश्वसनीयता पर 7 स्टॉल होंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर होगा। संस्थापक दिवस पर विद्युत सज्जा के ट्रायल का काम बुधवार को भी जारी रहा, जिसमें कदमा समेत कई क्षेत्रों में परीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.