अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- बियरशिवा पब्लिक स्कूल चौखुटिया में विद्यालय के संस्थापक एनएनडीएम भट्ट का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान संस्थापक एनएनडीएम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। प्रधानचार्य अमृत कुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने लगन और मेहनत से कुमाऊं में हल्द्वानी अल्मोड़ा, रानीखेत एवं चौखुटिया में बियरशिवा स्कूल की स्थापना की। अकादमिक निदेशक प्रीती पांडेय, प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार और चेयरपर्सन तिलक राज तलवार, सोसाइटी अध्यक्ष निरुपेंद्र तलवार तथा मुस्कान तलवार ने शिक्षकों और छात्र छात्राओं को संस्थापक के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.