संस्थान पर हमले को लेकर रोहिणी आचार्य का सरकार पर निशाना
छपरा, जून 3 -- छपरा, एक संवाददाता । सारण लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य ने पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर पत्थरबाजी की घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है। राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव द्वारा जारी बयान में उन्होंने कहा कि बिहार में आम जनता की जान-माल की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अपराधियों के सामने सरकार तथा कानून का प्रभाव कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि राजधानी के व्यस्त इलाके मुसल्लहपुर हाट में हुई घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के बीच पुलिस और कानून का भय समाप्त होता जा रहा है जबकि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। यह भी पढ़ें- छह राउंड गोलियां चलीं, खान सर के कोचिंग सेंटर का गेट और बोर्ड तोड़ डाला;...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.