संस्थान ने छात्र का जमा कराया शिक्षण शुल्क
बहराइच, मई 24 -- फखरपुर, संवाददाता। वेद सेवा संस्थान फखरपुर ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फखरपुर के कक्षा पांच के छात्र रुद्रांश अवस्थी का वार्षिक शिक्षण शुल्क जमा कराया है। संयोजक डॉ. पंकज पटवा ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का भविष्य मजबूत बनता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने संस्था के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, राजमणि त्रिपाठी, विष्णु पटवा, आचार्य संदीप अवस्थी, झब्बूलाल अवस्थी, पेशकार यादव, कृष्णानंद शुक्ल, राजमणि त्रिपाठी, अंबिका वर्मा, बांकेलाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- संस्थान ने छात्र का जमा कराया वार्षिक शिक्षण शुल्क
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.