देहरादून, मार्च 29 -- पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुडदौड़ी ने मूल्य-आधारित एवं समग्र शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी कराई है। एआईसीटीई में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की ओर से निदेशक प्रो.(डॉ.) वीके बंगा व युएचवी सेल के समन्वयक केडी नारायण ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में मानवीय मूल्यों को शिक्षा प्रणाली में समाहित करते हुए समग्र एवं मूल्य-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना था। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच पर संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा संस्थान को इस दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...