संस्थान के संस्थापक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- रोजा। भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत), रोहिणी, दिल्ली के तत्वावधान में संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर रेलवे इंटर कॉलेज रोजा केंद्र पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साधक फतेह बहादुर सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वर्गीय प्रकाश लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इसके पश्चात सभी योग साधकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।जिसके बार योग सत्र में सूर्य नमस्कार, सेतु बंध आसन, मर्कट आसन तथा विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। केंद्र प्रमुख के के सिंह ने कहा कि प्रकाश लाल ने भारतीय योग संस्थान के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुँचाने का जो अभियान प्रारंभ किया, वह आज दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.