रिषिकेष, अप्रैल 3 -- सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में शुक्रवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संस्थापक डॉ. आरके गुप्ता, मिसेज जयता गुप्ता, चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता, मिसेज अंकिता गुप्ता, कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग, प्रिंसिपल डॉ. पी नारायण प्रसाद और डायरेक्टर डॉ. अनिरुद्ध गुरु प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से की। चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्थान के मूल्यों, परंपराओं और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः स्मरण करने का अवसर है। प्रिंसिपल डॉ. पी नारायण प्रसाद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विवरण दिया। कार्यक्रम में डॉ. तरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.