सोनभद्र, मई 2 -- अनपरा,संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अनपरा परियोजना परिसर में एक नवनिर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र का लोकापर्ण शुक्रवार की शाम मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार कटियार ने किया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि किसी भी संस्थान की असली शक्ति उसकी मशीनें नहीं,उसके पीछे काम करने वाले हाथ होते हैं। उनकी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना संस्थान का नैतिक दायित्व है। सुविधा केंद्र में विश्राम के लिए आधुनिक व्यवस्था। शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय। मोबाइल चार्जिंग और प्राथमिक उपचार जैसी तात्कालिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। इस मौके पर महाप्रबंधकगण इं. दूधनाथ यादव (अताप ), इं. निखिल चतुर्वेदी (प्रशासन ), इं चंद्र प्रकाश (बताप ), इं प्रशांत त्रिपाठी (दताप )इं निशीथ शर्मा (जानपद), समेत तमाम अभियंता व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...