अल्मोड़ा, मार्च 30 -- अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन की टीम ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। वहीं, भूमि पर बना एक रिजार्ट भी अतिक्रमण हटाने की जद में आया है। कोसी कटारमल स्थित जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की करीब 120 नाली भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इस कब्जे को लेकर बीते कई साल से विवाद की स्थिति बनी हुई है। जबकि यह भूमि तीन दशक से संस्थान के पास शेाध कार्यों के लिए है। लेकिन 10-12 साल में इस भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया था। कुछ लोगों ने यहां रिजार्ट भी बना लिए। मामले में लोगों ने जिला प्रशासन और सीएम पोर्टल में शिकायत की थी। जांच में सीमांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.