आगरा, अगस्त 27 -- चयनित अभ्यर्थी निजी संस्थान में प्रवेश से पहले संस्थान की वास्तविक स्थिति अवश्य जांच लें। बल्केश्वर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निजी आईटीआई में प्रवेश से संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर भौतिक रूप से परिसर में समस्त लैब/ कार्यशाला का भ्रमण के उपरांत संस्थान के धरातल पर होने पर ही प्रवेश लें। संस्थान के धरातल पर न होने की स्थिति में संबंधित संस्थान में प्रवेश न लेते हुए email id -govt.itiagra001@gmail.com पर सूचित करें। साथ ही कार्यालय नोडल राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान को भी लिखित रूप से सूचित कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- आईटीआई में आज से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...