नैनीताल, मार्च 7 -- भीमताल। ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में शनिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रो. अभय करंदीकर का एक दिवसीय सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने बताया, कि पिछले एक दशक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। कहा कि अकादमिक शोध और उद्योग के लिए उपयोगी तकनीकियों के विकास के बीच अभी भी एक अंतर है, जिसे पूरा करने को अकादमिक संस्थानों और उद्योगों के बीच मजबूत सहयोग आवश्यक है। उन्होंने भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम का भी उल्लेख किया। कहा, पिछले 5 वर्षों में देश में यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या 12 से बढ़कर करीब 125 हो गई है। जिससे भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। इस दौरान छात्र छात्राएं और शोधार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...