जामताड़ा, जनवरी 16 -- नारायणपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में शुक्रवार को सहिया साथी की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के एसटीटी साहीक अली, सीएचसी नारायणपुर के बीटीटी सुनील यादव, प्रजीत कुमार और शांतिलता किस्कू उपस्थित थे। बैठक के दौरान सहिया साथियों से शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु, संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संस्थागत प्रसव एवं परिवार नियोजन के कार्यों को और प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सहिया एप की जानकारी दी गई तथा वीएचएनसी केवाईसी अपडेट करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में हेड काउंट सर्वे, पीएलए बैठक, सहिया क्लेम भुगतान, एचबीएनसी, एचबीवाईसी, एएनसी, परिवार सर्वे, सास-बहू-पति सम्मेलन सहित अन्य विषयों पर चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.