गोड्डा, जनवरी 28 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पथरगामा के कार्यालय सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में सीएचओ एवं एएनएम के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने-अपने केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थित रहने की हिदायत दी। वेतन एवं मानदेय भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में शपथ कार्यक्रम आयोजित करने एवं उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.