बरेली, अप्रैल 27 -- मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दे रहा है। जिले के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव बीते साल की तुलना में बढ़ गए हैं। जिला महिला अस्पताल के बाद फरीदपुर सीएचसी प्रसव सेवाओं में सबसे बेहतर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार फरीदपुर सीएचसी में बीते एक साल के दौरान प्रसव की संख्या 2737 से बढ़कर 2973 पहुंच गई है। फरीदपुर सीएचसी पर 236 प्रसव अधिक हुए हैं, जो महिला अस्पताल के बाद सबसे अधिक है। भदपुरा में सबसे अधिक सुधार देखा गया। यहां पिछले वर्ष के मुकाबले 409 अधिक संस्थागत प्रसव हुए हैं। नवाबगंज में भी 207 प्रसव अधिक हुए। जिले में कुल संस्थागत प्रसवों की संख्या 40,843 से बढ़कर अब 42,655 हो गई है। सी-सेक्शन डिलीवरी में भी फरीदपुर सीएचसी सबसे बेहतर रहा। मार्च ...