सिद्धार्थ, अप्रैल 22 -- ख़ेसरहा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर मंगलवार को सीएचसी खेसरहा में समीक्षा बैठक हुई। टीकाकरण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते आभा आईडी तथा संस्थागत प्रसव आदि की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पूरी जांच, परामर्श, कम वजन वाले बच्चों की गृह देखभाल आदि के बारे में वहां उपस्थित लोगों को बताया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह, बीपीएम अमर नाथ गुप्ता, शिवम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी की धीमी प्रगति पर कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.