संस्थागत प्रसव में कमी को ले सीएस से जताई नाराजगी
जहानाबाद, अगस्त 6 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जुलाई में तीन होम डिलीवरी के मामले सामने आने पर डीएम ने सिविल सर्जन को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी प्रसव संस्थागत स्तर पर ही कराने के निर्देश दिए। साथ ही जीविका की दीदी की रसोई और सिलाई केंद्रों के संचालन के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थान उपलब्ध कराने तथा जीविका भवन निर्माण को भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया। वन विभाग को विकास योजनाओं के लिए समयबद्ध वन स्वीकृति देने और ग्रामीण कार्य विभाग को आवश्यक स्थानों पर हाइट बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी बीडीओ एवं अंचल अधिकारियों को प्रत्येक माह के अंतिम सोमवार को प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित कर स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.