देहरादून, अप्रैल 22 -- स्वास्थ्य विभाग ने कैंट विधानसभा के गांधी ग्राम में बुधवार को गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि मां और शिशु की सुरक्षा के लिए अस्पताल में ही प्रसव (संस्थागत प्रसव) कराना बेहद महत्वपूर्ण है। शिविर में कुल 142 महिलाओं और बच्चों की जांच की गई। इस दौरान 47 एएनसी जांच हुईं और 10 उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को चिह्नित कर उपचार दिया गया। पार्षद मीनाक्षी मौर्य ने होम डिलीवरी की प्रथा खत्म कर जागरूकता फैलाने की बात कही। वहीं, एसीएमओ डॉ. निधि रावत ने आशा कार्यकत्रियों को गर्भवतियों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- संस्थागत प्रसव मां और शिशु की सुरक्षा के लिए अहम: विधायक मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं। यह भी पढ़ें- संस्थागत प्रसव के बताए लाभ
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.