संस्थागत प्रसव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
बागेश्वर, अप्रैल 16 -- कपकोट। जनपद के दुर्गम ग्राम चचई में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने अंतर-व्यक्तिक संचार के माध्यम से ग्रामीणों को गृह प्रसव के नुकसान तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जननी सुरक्षा योजना, ईजा-बोई योजना, परिवार नियोजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव की गर्भवती महिला दया देवी के घर पहुंची, जिनका संभावित प्रसव 19 अप्रैल को होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.