बागेश्वर, मई 10 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वज्यूला में गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर बैजनाथ की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सपना राजपूत ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें अस्पताल में ही डिलीवरी कराने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को जानकारी देते हुए डॉ. सपना राजपूत ने कहा कि सुरक्षित प्रसव कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि घरों में प्रसव कराना कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। अस्पताल में प्रसव कराने से खतरा होने पर जच्चा-बच्चा को समय पर उपचार मिल जाता है। यह भी पढ़ें- पौष्टिक आहार, आयरन और कैल्शियम का नियमित सेवन करें गर्भवती इस मौके पर तीन हाई रिस्क प्रेंगनेंसी भी दे...