महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। संस्थागत प्रसव कराने में सीएचसी निचलौल ने बाजी मारी है। अप्रैल से लेकर जनवरी 2026 तक सीएचसी में 2757 महिलाओं ने प्रसव कराया है। जबकि सीएचसी धानी में सबसे कम 829 महिलाओं ने प्रसव कराया है। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य प्रशासन ने खुशी जाहिर कर अन्य सीएचसी को सीख लेने पर जोर दिया है।गांव के लोगों को त्वरित व नि:शुल्क इलाज देने के लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के अलावा 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव की सुविधा है। 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 12 ब्लाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन ब्लाक सीएचसी में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक 26 हजार 651 महिलाओं ने प्रसव कराया है। इनमें सीएचसी नि...